Sunday, March 10, 2024
सफ़ाया
दिन में शांत नज़र आने वाला शहर अचानक रात होते ही अपराधों का शहर बन जाता है।कविनगर के एक छोटे से होटल में वेटरी करने वाला लड़का अमन सादगी से अपना जीवन बिता रहा है।अमन के दो रूप हैं,एक वेटर दूसरा रात में अपराधियों का काल।अमन की असलियत उसकी गर्लफ्रेंड ही जानती है।अमन की गर्लफ़्रेंड काज़ल एक पत्रकार है,जो शहर के ही अख़बार"अपनी आवाज़"में काम करती है।शहर का कमिशनर हर्षवर्धन एक ईमानदार ऑफ़िसर है।हर्षवर्धन रात-दिन मुजरिमो को पकड़ने में लगा है मग़र उसी के महकमे का उसका जूनियर अपराधियो से मिलकर उनका सहयोग करता रहता है।अमन रात होते ही जगह-जगह अपराधियो पर काल बनकर टूटता रहता है मग़र सुबह होते ही शांत वेटर बनकर काम मे लग जाता है।काज़ल चाय के बहाने अमन से मिलकर खबरें लेती रहती है।अपराधियो को मिटाने की होड़ में हर्षवर्धन,अमन औऱ काज़ल लगे रहते हैं।अमन-काजल की प्रेम कहानी हर्षवर्धन का अपने जूनियर को रंगे हाथ पकड़ना औऱ अपराधियो को सलाखों के पीछे पहुचाना ही इन तीनो का मक़सद है।
Subscribe to:
Comments (Atom)